रफ़रोजाबाद ! आगामी त्योहारों की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करत?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मुहर्रम, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी व अनंत चतुर्दशी की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से जिले के अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अफसरों के साथ बैठक की। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि ताजिया वाले मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर गड्ढे मुक्त किया जाए। आगामी त्योहार मुहर्रम, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया जाए।
डीएम ने बिजली विभाग को बिजली, पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएं। ताजियों के जुलूस मार्गों पर स्थित ऊंचे भवनों की छतों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। जहां परंपरागत रूप से ताजियों को रखा जाता है वहां वार्ता कर सुनिश्चित करें कि कहीं यातायात अवरुद्ध नहीं होने पाए। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह सभी थाना प्रभारी व ताजिया कमेटी के आयोजक मौजूद थे।