चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील
- फोटो : Amar Ujala
स्कूली छात्रों एवं समाजसेवी संगठन ने निकाली रैलियां
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चाइनीज झालरों के साथ ही दीपक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। किड्स कार्नर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। सुहागनगरी क्लब ने दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने का फैसला लिया है।
चाइनीज सामानों की होली जलाने के साथ रैली आदि को निकालकर जनजागरुकता फैलाई जा रही है। किड्स कार्नर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के डायरेक्टर डा.मयंक भटनागर के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। दीपावली के मौके पर मिट्टी की दीपक जलाने का आह्वान किया। नन्ने मुन्ने स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। स्कूली छात्रों के साथ ही माथुर वैश्य इंटर नेशनल क्लब सुहाग नगरी की डा.मधुरिमा गुप्ता के निर्देशन में दीपावली के मौके पर मिट्टी के दिए जलाने का संकल्प लिया। इस दौरान जनजागरुकता को तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान क्लब की काफी सदस्याएं मौजूद थीं।