सर्दी बढ़ने के साथ-साथ फिरोजाबाद में लोगों में सर्वाइकल व साइटिका की परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने को पहुंच रहे हैं। हर रोज 40 से 60 मरीज इस समस्या को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को दवा के साथ बचाव करने के उपाय भी बताएं। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में इस प्रकार के मरीजों की संख्या काफी है।
सर्वाइकल व साइटिका से बचने के लिए व्यायाम करें, अधिक वजन न उठाएं, बैठते व सोते समय सही स्थिति का ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर फिजियोथैरीपी की मदद ले सकते हैं।
एक ही जगह लगातार काम करने, सोते व बैठते समय गलत पोजीशन होने के कारण यह समस्या बनती है। सर्दियों में मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण भी परेशानी बन जाती है। ऐसे मरीजों को ओपीडी में आने पर दवा के साथ बचाव की सलाह भी बताई जा रही है। - डॉ. नवीन जैन, सीएमएस मेडिकल कॉलेज