फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुर्गे के अवशेष फेंकने वालों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले

Mon, 21 Jul 2025 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- माहौल बिगाड़ने का था उदेश्य, कोटला चुंगी चौराहे पर फेंके गए थे अवशेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके के कोटला चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर से मुर्गे के अवशेष फेंकने वालों की तलाश में पुलिस की दो टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। हिंदुत्ववादी संगठनों में इस घटना से रोष व्याप्त है। उन्होंने सावन के महीने में तीन दिन मीट की दुकानें बंद कराने की मांग की है।
रविवार रात कोटला चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर के ऊपर से मुर्गे के अवशेष फेंक दिए गए थे। इस घटना से हिंदुत्ववादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद यह कृत्य करने वालों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। कई पुलिसकर्मी तो सादावर्दी में सुराग जुटाने में लगे हुए हैं। अभी कोई खास तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

इधर विश्व हिंदू परिषद के राजीव शर्मा का कहना है कि यह कृत्य कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है। अगर यह अवशेष किसी भी कांवड़ या कांवड़िये पर गिर जाते तो कांवड खंडित हो जाती। उन्होंने जिले के पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि सावन के महीने में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जिले में मीट की दुकानों को पूरी तरह बंद किया जाए।
विज्ञापन


उत्तर इलाके में फ्लाईओवर से मुर्गे के अवशेष फेंकने की जानकारी मिली थी। ऐसा कृत्य करने वालों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जो यह जानकारी भी कर रही है कि किसी अराजक तत्व द्वारा यह किया गया है या फिर भूलवश यह हुआ है।
रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें