फिरोजाबाद। मोहल्ला भीमनगर गली नंबर एक निवासी मुकुल ने बताया कि घर पर बैठा था। तभी पड़ोसी आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिवार के लोग बचाव में आए तो पड़ोसी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। इधर धक्का मारने वाला पड़ोसी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद