फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा इसी माह में शुरू हो जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जनपद में यह परीक्षाएं 10 केंद्रों में कराई जाएगी।
पिछले साल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा की तैयारी को लेकर कई स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा करा रहे हैं। जबकि अधिकांश स्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा को करा चुके हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी अंतिम दौर पर चल रही हैं।
सीबीएसई बोर्ड के जिला कोआर्डिनेटर एवं एमजीएम स्कूल ढोलपुरा के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर जल्द ही व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
यह स्कूल बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
महात्मा गांधी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ढोलपुरा, सेंट जोंस स्कूल, माता प्रसाद कलावती स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद, एमएस स्कूल टूंडला, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह स्कूल, मां अंजनी पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद, राधाबल्लभ पब्लिक स्कूल टूंडला, द एशियन स्कूल शिकोहाबाद और केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर।