फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: अंग्रेजी के पेपर ने नहीं दिया तनाव

Thu, 09 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीबीएसई में परीक्षा देकर बाहर आते छात्र।
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं। पहला पेपर अंग्रेजी कोर का था। सरल पेपर ने छात्रों का जोश बनाए रखा। पेपर देने के बाद हंसते हुए केंद्र से बाहर निकले।
विज्ञापन

एमजीएम स्कूल ढोलपुरा में परीक्षा सख्ती के साथ कराई गई। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा के मौजूदगी में प्रवेश दिया गया। यहां 501 परीक्षार्थियों में से दो ने परीक्षा छोड़ दी। यहां केंद्रीय विद्यालय, माता प्रसाद कलावती, मां अंजनी स्कूल, प्रो. राजेंद्र प्रसाद स्कूल का सेंटर है। इधर, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में में 374 परीक्षार्थियों में से 17 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन हुआ। सेंट जोंस कालेज में एमजीएम कालेज, किड्स कार्नर स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा मां अंजनी पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद, टूंडला के एमएस स्कूल में 234 में  से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पेपर के बाद बोले परीक्षार्थी
- परीक्षार्थी मोहम्मद हारिस ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर आसान था, जल्दी हल कर दिया। कोई दिक्कत नहीं हुई। अब आगे पेपर की चिंता है।

- छात्रा निधि ने कहा कि पेपर से पहले थोड़ा मन में डर था। लेकिन पेपर हाथ में आया तो चिंतामुक्त हो गई। आगे के पेपर कठिन हैं। उनका अभी भी मन में डर है।
विज्ञापन


- रिचा अग्रवाल ने कहा कि पेपर सरल था, लेकिन बड़ा बहुत था। करते-करते हाथ थक गए। बिल्कुल भी टाइम एक्सट्रा नहीं बचा।

- जगमोहन यादव ने कहा कि पेपर में सरल प्रश्न आए थे। जो याद किया वो आया। मगर मन में डर जरूर था। अब आगे के पेपर की चिंता है।

- समीक्षा ने कहा कि पेपर बहुत ही सरल था। विस्तृत प्रश्नों को करने में थोड़ा समय जरूर लगा था। लेकिन ऐसा कोई प्रश्न नहीं जो याद नहीं था।

- प्रगति ने कहा कि पेपर में कठिन प्रश्न कोई नहीं आए। सब आसान थे। पढ़ाई जितनी कि पेपर में वह काम आई।  असली पेपर तो गणित, सांइस के होंगे। उनके लिए अभी मन में डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें