फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों को देख कर खुशी से उछल पडे़ परीक्षार्थी

विज्ञापन
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूल परिसर में जश्न मनातीं छात्राएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। अच्छे अंक पाने पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उज्वल भविष्य की कामना की है। अमरदीप स्कूल में अंशिका पोरवाल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अतिरक्त उमंग जैन ने 96.6 प्रतिशत, आर्यन बंसल ने 96.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। माता प्रसाद कलावती स्कूल में ध्रुव सारस्वत ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सफात ने 96.6 प्रतिशत, ज्ञानेंद्र ने 94.4 प्रतिशत, श्रुति गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

किड्स कार्नर स्कूल में अविनाश गर्ग ने 96.8 प्रतिशत, निकिता गुप्ता 95.8 प्रतिशत, सचिन राजपूत ने 95.4, आकाश बंसल ने 94.8, नविला नूर ने 94.4 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय निदेशक मयंक भटनागर ने बताया कि विद्यालय के 59 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सेंट जोंस स्कूल में छात्रा वंशिता अग्रवाल ने 94.8 अंक कॉमर्स वर्ग में हासिल किए हैं। वंशिता सीए बनना चाहती हैं। मैत्री शर्मा ने कामर्स वर्ग में 95.6 प्रतिशत, कार्मस की छात्रा महक जैन ने 94 प्रतिशत, छात्र शिवप्रताप ने 96.8 प्रतिशत, विष्णु राजपूत ने 96.2, अनन्या यादव ने 96 प्रतिशत, स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रकांक्षा उपाध्याय 95.8 प्रतिशत, पंकज ने 93.6 प्रतिशत, रिंकल ने 93.2 प्रतिशत पाए हैं। केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में काव्या जैन ने 96.83, वशिष्ठ जैन ने 94.5, रिषभ जैन ने 93.3 प्रतिशत, आईवे की छात्रा वंशिता उपाध्याय ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें