फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे वाले लोग ले रहे गरीबों को मिलने वाला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों की जांच में 1272 लोग अपात्र मिले हैं। इसके साथ ही जांच के दौरान 24 यूनिट त्रुटिवश दूसरे धारकों के राशन कार्ड में सम्मिलित मिले। पूर्ति विभाग राशन कार्ड और यूनिटों को निरस्त करने में जुट गया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर जिले में अपात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों की पात्रता की जांच की जा रही है। जांच कार्य में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन

जांच के दायरे में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित चार लाख, 19571 कार्ड धारकों को शामिल किया गया है। जांच के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे में जुटीं हैं। विगत शुक्रवार को पूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी को भेजी जांच रिपोर्ट में बताया कि जिले की सभी पांच तहसीलों के निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 42602 कार्ड धारकों की जांच पूरी की जा चुकी है। जांच में 1272 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक अपात्रता की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें