फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शासन तक पहुंचा मरीजों के भोजन लॉग बुक में हेराफेरी का मामला

Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का मामला शासन तक पहुंचा। मामला उजागर होने के बाद संयुक्त चिकित्सालय में खलबली मच गई। चिकित्सालय के अधिकारियों ने भोजन लॉग बुक की पत्रावलियों को खंगालना शुरू कर दिया। वहीं जिला प्रशासन ने भी इस मामले की जांच के लिए एसडीएम शिकोहाबाद को निर्देशित किया है। वह इस मामले में चिकित्सालय से जुड़े अधिकारियों-कर्मियों की भूमिका की भी जांच करेंगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह 2024 से लेकर अगस्त माह तक के रिकॉर्ड आरटीआई के तहत प्राप्त हुए थे। मरीजों को परोसे जाने वाले नाश्ते और भोजन के रिकॉर्ड में अधिकांश स्थानों पर हेराफेरी उजागर हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि भोजन लॉग बुक के रिकॉर्ड को खुद चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार कर्दम एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी केशव ने प्रमाणित भी किया है। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद मंगलवार को चिकित्सालय में खलबली मच गई। चिकित्साधिकारियों समेत स्टाफ भी भोजन लॉग बुक की पत्रावलियों को खंगालने में जुट गया है। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि आरटीआई से मिले कागजातों में हुए खुलासे के बाद इसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत शासन के अधिकारियों से भी शिकायत की है।








चिकित्सालय स्टाफ समेत बाहर के लोग भी हैं लिप्त

शिकोहाबाद। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार का आरोप है कि मरीजों को परोसे जाने वाले नाश्ते और भोजन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी के मामले में चिकित्साधिकारी ही नहीं, बल्कि चिकित्सालय के बाहर के कुछ अन्य लोग भी संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पास सिर्फ पांच से छह माह का रिकॉर्ड है। यह गड़बड़ी पूर्व में भी काफी समय से चल रही थी।
विज्ञापन




वर्जन

मामला मेरे संज्ञान में आया है। एसडीएम शिकोहाबाद को भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। - विशु राजा
विज्ञापन


एडीएम, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें