फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया सम्मान

Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गोपीनाथ इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ फिरोजाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान एवं स्वागत समारोह किया गया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता गोपीनाथ के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि लगातार 11 बार जिलाध्यक्ष चुना जाना इस बात का संदेश है कि वह हमेशा हर शिक्षक के कार्य के लिए तैयार रहते हैं। जिलाध्यक्ष उमेश चंद यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने कहा इस बार नवीन कार्यकारिणी में 50 फीसदी से अधिक युवा हैं। इसमें युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विजय, सुनीता चौधरी, रश्मि सिंह, मोहम्मद आसिम, सुनील यादव, नरेश बाबू, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हर्षवर्धन, मनोज कुमार, लक्ष्मी नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें