फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ग्रामीण के अभिलेख से जालसाजी, मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के जैंदामई निवासी मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ग्रामीण के आधारकार्ड एवं पैनकार्ड का प्रयोग करके लाखों की जालसाजी कर ली गई। ग्रामीण को इसकी जानकारी तब हुई जब जीएसटी विभाग की टीम आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

जैंदामई निवासी पीड़ित मुकेश कुमार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। उसने बताया कि 11 मार्च को उनके घर पर मैनपुरी जीएसटी विभाग से जुड़े संजीव कुमार (डीसीएसआईबी) व आशीष मिश्रा (एसीएसआईबी) आए थे। उन्होंने बताया कि तुम्हारे आधारकार्ड एवं पैनकार्ड का प्रयोग करके जीएसटी नंबर से एक कंपनी बनाकर लाखों रुपया का लेन-देन किया गया है। इसमें एमके ट्रेडर्स जैदामई मटसेना में फर्म को दिखाया गया है। जबकि इस नाम की कोई फर्म यहां नहीं है। जांच टीम ने मोबाइल, खाता नंबर व आईएफएससी कोड दर्शाया है। लेकिन उनका मोबाइल व खाता नंबर अलग है। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ग्रामीण को ठगी का शिकार बनाया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें