टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
- फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
फिरोजाबाद। त्योहारों के समाप्त होते ही विद्युत विभाग फिर से सख्त एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान विभागीय टीम ने करीब 50 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए।
टीम ने गांव मुईद्दीनपुर, पानीगांव, टापाखुर्द और नगला पान सहाय में चेकिंग अभियान चलाया। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया था, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे गए। टीम ने चेतावनी दी कि अगर बकाया राशि शीघ्र जमा नहीं की गई तो मीटर जब्ती और राजस्व वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बकाएदारों पर कार्रवाई लगातार जारी है। जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित हैं, उन्हें पहले ही नोटिस भेजा गया था, लेकिन भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में पुन: चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी बकाएदार बच न सके। संवाद