फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बालाजी महाराज के दर्शन कर घर लौट रही महिला को कार ने रौंदा, मौत

Tue, 16 May 2023 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी महाराज के दर्शन कर घर लौट रही महिला को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

आरौंज की पुलिया के समीप बाइक कार की चपेट में आई, जुटी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद के मोहल्ला नई आबादी रेहना निवासी ऊमादेवी (60) अपने पुत्र के साथ बाइक से भूड़ा स्थित बालाजी दरबार में दर्शन करने आई थीं। बालाजी महाराज के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहीं थी। आरोंज की पुलिया के समीप फिरोजाबाद से आ रही कार की चपेट में बाइक आ गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के मोहल्ला नई आबादी रेहना निवासी उमादेवी अपने पुत्र रामू के साथ बाइक से बालाजी के दर्शन करने आई थी। जबकि उसका बड़ा पुत्र जसवंत अपनी पत्नी सरोज के साथ टेंपो से आया था। पूरा परिवार बालाजी के दर्शन कर घर जा रहा था। महिला छोटे पुत्र रामू की बाइक पर बैठी थी। तभी पूछे से उसका बड़ा पुत्र जो टेंपो में बैठा था बोला मां टेंपो में आ जाओ, बाइक पर धूप लगेगी। इस पर रामू ने बाइक रोक दी और मां को सड़क पार करा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर हुई। छोटेलाल निवासी बिजेंद्र कॉलोनी को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें