घरेलू कनेक्शन पर चल रहे थे तीन प्रतिष्ठान
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के तहत जलेसर रोड पर विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों को घरेलू कनेक्शन के आधार पर चलते हुए पाया। इसका लोड बढ़ाया। अभियान के तहत ही दो घरों में बिजली चोरी होते हुए मिली। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यूपीएसआईडीसी के अवर अभियंता कयामुद्दीन खान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय टीम द्वारा जलेसर रोड पर व्यापक रूप से चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत तीन प्रतिष्ठान घरेलू कनेक्शन के आधार पर चलते हुए मिले। नियम के अनुसार तत्काल सभी के खिलाफ लोड बढ़ाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा विभागीय टीम ने कार्रवाई के दौरान दो घरों पर बिजली चोरी पकड़ी जिनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई। विभागीय टीम ने हजारों रुपया बकाया होने पर चार कनेक्शन भी काटे गए हैं। संवाद