फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सीज, चेतावनी देकर किशोरों को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सीज, चेतावनी देकर किशोरों को छोड़ा
विज्ञापन

बोनट पर बैठकर पिस्टल से केक काटने का वीडियो वायरल होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। कार के बोनट पर बैठ कर पिस्टल से केक काटने के वीडियो के वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी किशोर को थाने लाई और कार को भी मंगवाया। कार को सीज कर दिया गया और किशोरों को उनके अभिभावकों को बुला कर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव माढ़ई का है। यहां कुछ किशोरों का जन्मदिन था। सभी ने मिलकर पांच केक मंगाए और उन्हें एक कार के बोनट पर रख लिया। इसके बाद पांचों बोनट पर बैठ गए और उनमें से एक किशोर ने पिस्टल निकाल कर पहले केक काटा और फिर बोनट पर खड़े होकर फायरिंग की। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। कार का पता कराया तो कार एटा रोड स्थित एक बीज भंडार के स्वामी की निकली। फोन कर कार को थाने मंगाया गया। पूछताछ में पता चला कि जो लड़के बोनट पर खड़े होकर केक काट रहे हैं और फायरिंग कर रहा है वे सभी माढ़ई के रहने वाले हैं। पुलिस सभी किशोरों को थाना लाई। यहां पर उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कार को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि केक काट रहे सभी किशोर हैं और उनके हाथ में जो पिस्टल थी वह प्लास्टिक की बताई गई है। इसके बाद किशोरों के अभिभावकों को बुला कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें