फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम आवास पहुंचे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना छह केंद्रों पर सोमवार देररात समाप्त हो गई। मतगणना समाप्त होने के बाद हारे प्रत्याशी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत लेकर मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 24 से प्रत्याशी गौरव राजपूत, सपा प्रत्याशी रामप्रताप गुर्जर सहित अन्य प्रत्याशियों ने बूथ संख्या 247 से 264 की गणना शीट एआरओ द्वारा गायब करने का आरोप लगाया। डीएम ने एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने सदर ब्लॉक के आरओ और एआरओ को तलब कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 24 से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना राजपूत मंगलवार सुबह अपने पुत्र गौरव राजपूत और समर्थकों के साथ डीएम आवास पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा गौरव चुनाव जीत गया था लेकिन रात में सहायक चुनाव अधिकारी ने बूथ संख्या 247 से 264 की गणना शीट गायब कर भीमसेन कुशवाहा को विजयी घोषित कर दिया। गणना शीट की मांग की तो आरओ एवं एआरओ ने उन्हें नहीं दिखाई।
उन्होंने जांच कराने की मांग की। डीएम ने एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शिकायत पर एडीएम ने सदर ब्लॉक के आरओ एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अजय राठौर एवं एआरओ को तलब कर लिया। एडीएम ने एआरओ सीडीपीओ केपी सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ब्लॉक का स्टाफ और आरओ दिनभर एआरओ को खोजते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, अनार सिंह गुर्जर, विपिन यादव भी जिला पंचायत के वार्ड संख्या 28 से प्रत्याशी दुर्वेश कुमार के साथ पहुंचे। दुर्वेश कुमार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर कहा कि वह 145 वोट से चुनाव जीत गया था।
उन्होंने वार्ड में पुनर्मतगणना कराए जाने की मांग की। दुर्वेश कुमार के अलावा उनका भाई देव सिंह, प्रत्याशी कैलाशचंद्र यादव ने भी मतगणना के दौरान मनमानी किए जाने की शिकायत कर दोबारा मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड संख्या 23 एवं 24 के साथ 28 की शिकायतें मिलीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें