फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मान रहे उम्मीदवार, घर-घर कर रहे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को मान रहे उम्मीदवार, घर-घर कर रहे प्रचार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। 20 फरवरी को फिरोजाबाद में तीसरे चरण का मतदान होगा। 25 जनवरी से नामांकन का शुरू होंगे। कई राजनीतिक दलों ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं की हैं, लेकिन उसके बाद भी कई लोग खुद को उम्मीदवार मानकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। वह घर-घर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन

20 फरवरी को होने वाले मतदान में फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीट पर मतदाना होगा। इसमें 18 लाख 47 हजार 183 मतदाता भाग लेंगे। फिरोजाबाद विधानसभा सीट, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज, टूंडला विधानसभा में यदि कांग्रेस को छोड़ दिया जाए तो महज सपा ने ही दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों ने पक्ष में महौल बनाने के लिए समर्थकों की टोलियां बनाई हैं। शिकोहाबाद विधानसभा में भगवा खेमे से दो लोग प्रचार कर रहे हैं, जबकि एक सोशल मीडिया पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वहीं सदर सीट पर सपा के दो प्रत्याशी खुलकर प्रचार कर रहे हैं। दोनों में टिकट को लेकर रस्साकसी चल रही हैं। नेता जी द्वारा बनाई गई यह टोली गली मोहल्लें में वोटरों के मन टटोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें