फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंसर पीड़ित ने मालगाड़ी के आगे कूदकर समाप्त कर ली जीवनलीला, पास में मिला भावुक कर देने वाला सुसाइड नोट

Sat, 15 Jun 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में कैंसर पीड़ित ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पास में ही भावुक कर देने वाला सुसाइड नोट मिला है। आगे पढ़ें और जानें उसमें क्या लिखा ? 
विज्ञापन
मालगाड़ी। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को कैंसर से ग्रसित व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने कैंसर की बीमारी से ग्रसित होने का जिक्र किया है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


आमौर दरिगापुर फाटक के पास अप रेलवे लाइन पर रामप्रसाद (60) का शव पड़ा मिला। वह सिरसागंज थाना क्षेत्र के बाछेमई गांव कह रहने वाला था। राहगीरों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी आ गए थे। 

सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं कैंसर का मरीज हूं, मैं चल नहीं सकता हूं। मेरी आधी जीभ के नीचे घाव है। इसलिए मैं बहुत बेचैन हूं। जब मैं गाड़ी में सफर कर रहा था तो मेरे दर्द उठा तो बैठे-बैठे खिड़की पर पहुंचा। आंखों में झपकी सी आ गई। मेरा इलाज ग्वालियर में चल रहा है। 
विज्ञापन


लिखा है कि डॉक्टरों ने आपरेशन से मना कर दिया है, इसलिए मैं बेचैन था। पुलिस सुसाइड नोट को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

डॉक्टर के मना करने के बाद से था परेशान

परिजन के अनुसार ग्वालियर के चिकित्सकों ने रामप्रसाद को कुछ दिन पहले बोल दिया था कि जीभ का कैंसर है। पूरी जीभ काटनी होगी। ऑपरेशन सफल हो भी सकता है, नहीं भी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें