नारखी। थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात गांव गढ़ी लौकी के पास करीब दो किलोमीटर के दायरे में स्थित 11 किसानों के नलकूपों से बिजली की केबल चोरी कर ली गई। घटना के बाद किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है। जिससे फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
गांव में धान की खेती कर रहे किसान शैलेंद्र पाल सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, विजय बहादुर, सूरजपाल सिंह, रेशम पाल सिंह, बालकरण, बाबू लाखन सिंह, रेशम पाल सिंह के नलकूप से चोरों ने केबल चोरी कर ली। वहीं, पन्नालाल नलकूप से 300 मीटर केवल चोरी की गई। इसके चलते किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा। चोरी की घटना से किसानों में दहशत बनी हुई है। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी की। इधर गांव गढ़ी कल्याण के प्रधान सुलहमान अली ने बताया पिछले पांच दिनों के भीतर गांव में वकील खान की दो, अनिल कुमार की एक के अलावा नगला धीरू से एक, गढ़ी कुबेर से एक भैंस चोरी हुई है। संवाद
दुकान से सामान समेट ले गए चोर
नारखी। गांव पथरूआ निवासी गौरव शर्मा की खुशालपुर में वाहन धोने की प्रेशर की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, 18 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और एक प्रेशर मशीन, जनरेटर, अल्टरनेटर, इनवर्टर, 10 पाइप, समर केबल तथा चाइना तार के दो बंडल चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे गौरव शर्मा ने सामान गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना थाना नारखी पुलिस को दी गई है। संवाद