टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
टूंडला। हजरतपुर-उसायनी के पास अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से रविवार को लाइनपार क्षेत्र के पांच फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े सात घंटे बिजल गुल रहने से लगभग 80 से अधिक ग्रामीण प्रभावित रहे। लोग पेयजल के लिए भटकते रहे। वहीं खेतों की पलेवट करने के लिए किसान परेशान रहे।
रविवार सुबह 5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत गुल रहने से लाइनपार क्षेत्र के पांच विद्युत फीडरों से सप्लाई होने वाली बिजली के गुल रहने से करीब 80 गांवों के ग्रामीण परेशान रहे। लंबे समय तक अधिकारियों से कोई सटीक जानकारी न मिलने पर ग्रामीणों में रोष रहा। आखिरकार, टोल फ्री नंबर से उन्हें केबल में खराबी की जानकारी मिली। इसके बाद ही दोपहर 12:30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
ये विद्युत फीडर रहे प्रभावित
लाइनपार क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन नगला गिरधारी, जटई फीडर, घुरुकुआ फीडर, जटपुरा फीडर व बजहेरा फीडर साढे़ सात घंटे तक प्रभावित रहे। इन फीडरों से टूंडला क्षेत्र के 80 गांवों सहित 100 गांव प्रभावित रहे।
उसायनी विद्युत फीडर से आ रही 33केवी की मैन लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया था। इसके चलते विद्युत फीडरों को सप्लाई नहीं मिली। फाल्ट सही होने पर सभी फीडरों से सभी गांवों को आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
दुष्यंत कुमार, एसडीओ-विद्युत उप खंड अधिकारी, टूंडला