फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन के लिए छाबनी बनाई सुहाग नगरी, आईजी ने संभाली कमान

विज्ञापन
थाना रसूलपुर में शहर के प्रमुख मौलानाओं के साथ बैठक करते आईजी जॉन ए सतीश गणेश एव आईजी रेलवे विजय प? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिल्ली, अलीगढ़ में उपद्रव को ध्यान में रखते हुए सुहागनगरी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आईजी रेलवे लखनऊ बुधवार से शहर में डेरा डाले हैं। बृहस्पतिवार को आईजी जोन ए. सतीश गणेश भी शहर में आए। उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया है। दूसरे जिलों से फोर्स मंगाने के साथ पीएसी भी सतर्क है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
सुहागनगरी में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में सात मौतों व कइयों के घायल होने के बाद शासन खास सावधानी बरत रहा है। लखनऊ से आईजी रेलवे विजय प्रकाश को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने शहर के हर इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि यह पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिए लगाई है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर में लोगों से यह अपील की कि जुमा की नमाज सभी अपने मोहल्लों की मस्जिदों में अदा करें। शहर का माहौल खराब नहीं हो, ये हम सभी की जिम्मेदारी है। आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने कहा जिस प्रकार से कांच की चूड़ी को सभी मिलकर सजाते हैं, उसी प्रकार यह शहर हम सभी का है, इसमें आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
भारी पुलिस बल को साथ लेकर थाना रसूलपुर से फ्लैग मार्च शुरू किया। पुलिस ने नालबंद चौराहा, उर्वशी रोड, कुरैशियान, बगिया मोहल्ला से उर्वशी चौराहा, राजपूताना चौराहा, बड़ी छपैटी, गढ़ैया मोहल्ला, नई बस्ती, संत तिराहा से होकर छिंगामल का बाग होते हुए सुभाष तिराहे पर समाप्त किया। एसएसपी सचिंद्र पटेल व एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित कई थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
आईजी जोन ने की प्रमुख मौलानाओं के साथ बैठक
थाना रसूलपुर में आईजी जोन ए. सतीश गणेश और आईजी रेलवे लखनऊ विजय प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में शहर के प्रमुख मौलानाओं के साथ बैठक हुई। मौलानाओं ने कहा पिछली बार जो हुआ वो गलत था। लेकिन बड़ी संख्या में पहली बार गलती करने वाले और 16 से 25 वर्ष तक के युवा हैं। वे चाहते हैं कि धाराओं को घटाने के साथ युवकों के भविष्य का ध्यान रखा जाए। आलम मुस्तफा याकूबी ने शांति कमेटी की बैठक में सभी वर्ग के लोगों को बुलाने का सुझाव दिया। आईजी जोन ने पालीवाल हॉल में मीटिंग करने का भरोसा दिया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने भरोसा दिया कि किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौलाना फारुक, मौलाना अमीन अख्तर, मौलाना तनवीर रजा कादरी, मौलाना इरफान रजा, मौलाना आदम मुस्तफा, मुफ्ती कासिम रजी, हाजी अल्ली, हाफिज उस्मान,आलम मुस्तफा याकूबी, कांग्रेस नेता हाजी सईद पटेल, सपा नेता खालिद नसीर, पार्षद सईद अंसारी, हाजी फिरोज सगीर कई पार्षद और कई समाजसेवी मौजूद थे।
फिरोजाबाद शहर अमन के लिए जाना जाता है। पूर्व में जो घटना हुई थी, उसकी प्रमुख लोगों ने निंदा की। आईजी रेलवे विजय प्रकाश को विशेष तौर पर यहां लगाया गया है। मेरी फिरोजाबाद के हर वर्ग के लोगों से अपील है वे शांति एवं आपसी सद्भाव को बनाए रखें।
विज्ञापन

ए. सतीश गणेश - आईजी जोन आगरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें