फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने के लिए बसों का घंटों इंतजार, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
जैन मंदिर चौराहे पर सरकारी बस का इंतजार करती सवारियां - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली पर घर जाने वाले लोगों को वाहनों की कमी जमकर खली। आगरा की ओर से आने वाली बसें शहर के अंदर न आकर शहर के बाहर से गुजर रहे हाईवे से होकर निकल गई। जबकि यात्री सुभाष तिराहा, नगला बरी, आसफाबाद के साथ अन्य चौराहों पर बसों का इंतजार में घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन

त्योहार पर बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए बनाने और यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न होने देने का रोडवेज दावा पूरी तरह से फेल रहा। समय से बस न मिलने के कारण यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करने के लिए बाध्य होना पड़ा। जो बसे शहर के अंदर से गुजर रही थी। वह पहले से ही फुल थी। जिस कारण चालक और परिचालक बसों को नहीं रोक रहे थे। जबकि आगरा से लखनऊ, कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के साथ अन्य जिलों को जाने वाली बसें शहर के बाहर से बने हाईवे से ही गुजर रही थी। जो बसें शहर के अंदर से गुजर रही थी।
वह भी बस स्टैंड पर न आकर हाईवे से होकर जा रही थी। परिवहन के अफसरों की अनदेखी और चालक परिचालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। एआरएम राघवेंद्र कुमार का कहना है कि सभी चालक, परिचालकों को बस स्टैंड से होकर जाने के लिए निर्देशित किया गया है, अगर बस स्टैंड पर नहीं आई हैं तो इसके लिए स्टेशन इंचार्ज से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें