फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सवार युवकों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
कठफोरी टोल प्लाजा पर युवकों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
कठफोरी टोल प्लाजा पर बस सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं युवकों ने पथराव कर लाठी डंडों से केबिनों के शीशे तोड़ दिए। बड़ी संख्या में हमलावराें को देखकर टोल कर्मचारी जान बचाकर भाग खड़े हुए। युवकों का करीब 15 मिनट तक टोल पर कब्जा रहा। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी बस में सवार भाग गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बवाल करने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इटावा की ओर से आ रही प्राइवेट बस संख्या (यूपी 81 एफ 9070) को टोल कर्मचारियों ने रोका और रसीद कटवाने के लिए चालक से कहा। इस पर बस से उतरे युवकों ने टोल कर्मचारियों को बताया कि वह कठफोरी निवासी ग्रामीण की बेटी का टीका लेकर जा रहे है। इस पर टोल कर्मचारियों ने युवकों के साथ अभद्रता कर दी।  तभी बस में सवार अन्य युवक भी बस से नीचे उतर आए और युवकों ने टोल पर रखे लाठी डंडों को उठाकर टोल कर्मचारियों की पिटाई कर दी। बस सवार युवकों की संख्या अधिक होने के कारण टोल कर्मचारी टोल छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद बस में सवार युवकों ने टोल पर पथराव कर केबिनों के शीशे भी तोड़ दिए और सामान को भी फेंक दिया। करीब 15 मिनट चले हंगामे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इटावा और शिकोहाबाद से आने वाले वाहन भी हाईवे पर ही जहां-तहां खड़े हो गए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इधर, टोल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पूर्व ही आरोपी बस में सवार होकर भाग गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर मारपीट के दौरान घायल शमशेर बहादुर निवासी देवजी थाना फूलपुर बनारस, संजय शुक्ला निवासी मेवा इलाहाबाद, मनोज निवासी दौलतपुर नारखी, सुभाष जलालपुर इलाहाबाद और मोहित निवासी नगला गिरेंद्र इटावा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

टोल मैनेजर ने दी पुलिस को तहरीर
घटना के बाद टोल मैनेजर ने सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि बस संख्या यूपी 81 एफ 9070 के चालक से टोल मांगने पर कुछ युवक बस से हाथों में डंडे और कुल्हाडी लेकर उतरे और टोल पर तोड़फोड़ करने के साथ ही बस में बैठकर फरार हो गए। हमलावरों के साथ एक इनोवा कार भी थी। इसके साथ ही हमलावरों पर दो लाख रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


कठफोरी निवासी एक व्यक्ति की बेटी का टीका लेकर रिश्तेदार और परिवारीजन बस से जा रहे थे। टोल कर्मचारियों से उनका टोल पर रसीद कटाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। लूट का जो आरोप लगाया है वह झूठा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रजवीर सिंह कोतवाल सिरसागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें