फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक्सप्रेस-वे पर बस की जबरदस्त टक्कर...मची चीखपुकार, 40 से अधिक यात्री थे सवार; परिचालक की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सवारियों को लेकर बस आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हो गया। चीखपुकार मच गई। परिचालक की माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई तथा चालक गंभीर घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 

रविवार को आजमगढ़ से सवारियों को लेकर एक प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। बस में लगभग 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस को चालक मनीष कुमार निवासी बकेवर जनपद इटावा चला रहा था। उसके साथ शिकोहाबाद निवासी सहायक चालक विपिन दुबे ड्राइवर केबिन में मौजूद था। रविवार तड़के 2:50 बजे करीब प्राइवेट बस जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 49.600 किलोमीटर के समीप पहुंची। 

 

तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते सवारियों से भरी बस आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में पीछे से तेजी से जा टकराई। अचानक हुए हादसे से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार सहायक चालक विपिन दुबे की मौत हो गई तथा चालक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची। जिन्होंने घायल चालक को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि हादसे में परिचालक की मौत हुई है। सभी यात्री सकुशल हैं। उनको दूसरी बस से गंतव्य के लिए दिल्ली रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा उप श्रमायुक्त कार्यालय का वरिष्ठ सहायक, नोटिस खत्म कराने के लिए मांगी घूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें