फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्राफा व्यापारियों की पहल, सोने-चांदी के ईंट-बिस्कुट की खरीद-बिक्री रोकने पर बनी सहमति

Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम-एसएसपी। स्रोतः प्रशासन - फोटो : सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम-एसएसपी। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण उपजी परिस्थितियों के बीच विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे दबाव को कम करने के लिए जिले के सर्राफा व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प दिखाया है। स्वेच्छा से सोने व चांदी की ईंट व बिस्कुट की खरीद-बिक्री को कम करने या रोकने पर पूर्ण सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन




मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त राज्य कर ब्रजेश शेखर चौरसिया और असित कुमार सहित कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया। प्रशासन की अपील पर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए वे सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया कि स्थानीय बाजार में अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी देकर ही नई ज्वेलरी खरीदते हैं, यहां मुख्य रूप से ईंट-बिस्किट की खरीदारी का बड़ा व्यापार नहीं होता है, जिससे इस मुहिम को सफल बनाने में आसानी होगी।

डीएम ने जनता से अपील की है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे स्वेच्छा से सोने की अनावश्यक खरीदी को कम करें। यदि बहुत आवश्यक हो, तो नया सोना खरीदने के बजाय अपनी ही पुरानी ज्वेलरी को रि-साइकिल कराएं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सर्राफा व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं तथा दुकानों व बाजारों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी बेहद गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में सर्राफ राजकुमार वर्मा, रामनरेश काका, संजय वर्मा, गोविंद चौहान, कुंवर पाल सिंह, मदनलाल वर्मा, आशीष तोमर, विनय कुमार गोयल और पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें