फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से प्रदर्शन के बाद लौटे सराफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों का आंदोलन अभी जारी है
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी को लगाने का विरोध कर रहे सराफा व्यापारियों के स्वर उग्र होते जा रहे हैं। दिल्ली से आंदोलन के बाद लौटे व्यापारियों ने अविलंब एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को शहर के सराफा बाजार में व्यापारी एकजुट हुए और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सराफा कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा राजू के नेतृत्व में दिल्ली से लौटे व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, हम अपने प्रतिष्ठान अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे। चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि जौहरी सोने और हीरे की परख करता है लेकिन मोदी सरकार की परख नहीं कर सका वरना आज जैसे हालात नहीं होते। इस अवसर पर राजेंद्र सराफ, राजू, विकास पोरवाल, जीतू जैन, सुनील पोरवार, राजा जैन, जयकिशन, राम सिंह, रविकांत जैन, नवीन जैन, राधामोहन, दीपक वर्मा मौजूद रहे। दूसरी ओर स्वर्णकार संघ ने आल इंडिया बुलियन ज्वेलरी और कमेटी के साथ धरना दिया। सुनील कुमार वर्मा और जवाहर लाल वर्मा ने  कहा कि इतना बड़ा प्रदर्शन होने के बाद भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है, यह दुर्भाग्य का विषय है। इस दौरान मदनलाल वर्मा, दिलीप वर्मा, हीरालाल लखमी चंद्र वर्मा, शंकर लाल, श्री भगवान वर्मा मौजूद रहे।

सराफा व्यापारियों ने 19वें दिन भी बंद रखी दुकानें
टूंडला (ब्यूरो)। उत्पाद और पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों ने 19वें दिन भी धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी जारी रखी। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा उत्पाद शुल्क एक प्रतिशत बढ़ाने और दो लाख की खरीदारी पर पैन कार्ड अनिवार्य किए जाने को लेकर सराफा व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने दोनों फैसलों को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। अध्यक्ष  रिंकू लवानियां ने कहा कि मांगों को नहीं माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान रिंकू बघेल, राजू उपाध्याय, प्रवीन पाठक, किशन स्वरूप अग्रवाल, अंशुल गुप्ता, सचिन जैन, बंटू जैन, दिनेश श्रोत्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें