फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विधायक ने पौधरोपण किया
विज्ञापन
एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट हरियाली के अंतर्गत विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक हरिओम यादव थे।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क में विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक हजार पौधे रोपे गए। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले चुनाव में सपा फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, अजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, डा. आरपी गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें