फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा का बस्ता लगाने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, मतदान के बाद घर पर बेटे का जन्मदिन मना रहा था परिवार

Wed, 08 May 2024 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मतदान के दौरान भाजपा का बस्ता लगाने पर दबंगों ने परिवार के लोगों को घर में घुसकर पीटा। पीड़ित मतदान के बाद घर पर बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दबंगों की पिटाई से घायल पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाजपा का बस्ता लगाने पर युवक के परिवारीजनों को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। मतदान के बाद बच्चे का जन्मदिन मनाने के दौरान दबंग घर पहुंचे। युवक की पत्नी और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। इनको देररात जिला संयुक्त चिकितसालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में जन्मदिन मनाने के दौरान मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के नानेमऊ गांव की है। गांव में नरेंद्र सिंह भाजपा नेता हरिओम यादव के समर्थक हैं। इसलिए उसे पोलिंग बूथ पर भाजपा का बस्ता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। दिनभर चुनाव सम्पन्न होने के बाद रात नरेंद्र अपने परिवार के बच्चे का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान सपा समर्थको ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। समर्थकों ने लाठी डंडे से जमकर पीटा। 

मारपीट की घटना में नरेंद्र, उसकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटा ऋषभ घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने घायलों को शिकोहाबाद जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि जन्मदिन मनाने के दौरान शराब पीकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। भाजपा का बस्ता लगाने पर मारपीट करने जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें