फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में बरस रहीं थी गोलियां: निर्दोष का गला चीर गई एक गोली, टूट गईं सांसें...परिवार में चीत्कार

Tue, 13 Feb 2024 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दो पक्षों के विवाद में गोलियां बरस रहीं थी। एक गोली निकल रहे निर्दोष का गला चीर गई। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाज में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। एक पक्ष राइफल निकाल लाया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा। एक गोली निकल रहे निर्दोष का चीरते हुए निकल गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चंद सेकंड में उनकी सांसें टूट गईं। खबर मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के जायमई गांव की है। गांव निवासी रामसेवक (70) किसान थे। वह खेती करने के साथ ही सिरसागंज कस्बा में पोरवाल परचून की दुकान पर बैठते थे। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद होने के बाद घर लौट रहे थे। गांव पहुंचे तो वहां सुखवीर उर्फ सप्पी व दूसरे पक्ष सुधाकर व उसके भाई प्रभाकर के बीच झगड़ा हो रहा था। 

पंचायत सहायक को हटाने को लेकर हुआ झगड़ा

यह झगड़ा गांव में हुई खुली बैठक में पंचायत सहायक को हटाने को लेकर था। शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हो रहा था। इसी दौरान सुधाकर व प्रभाकर ने लाइसेंसी राइफल निकाल ली। उन्होंने छह राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली दूसरी तरफ से आ रहे किसान रामसेवक के गले में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

एसपी ने मौका मुआयना करके ली जानकारी

किसान के जमीन पर गिरते ही सुधाकर व प्रभाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह भी जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि गोली लगने से किसान की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें