सुहागनगरी फिरोजाबाद के टूंडला में बजट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। उन्होंने सोना-चांदी, मोबाइल व रेडीमेड वस्त्र आदि सस्ता होने, युवाओं के लिए रोजगार एवं किसानों के लिए विविध योजनाएं लाए जाने पर खुशी जताई है। वहीं डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में न लाए जाने एवं रसोई गैस सस्ती न होने पर निराशा व्यक्त की है। लोगों ने अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
बजट में आसमान छू रहे सोना व चांदी को सस्ता किया जाना सराफा बाजार के लिए अच्छी बात है। सोना-चांदी महंगा होने पर सहालग में भी ग्राहकों की कमी थी। सोना सस्ता होने से सराफा बाजार फिर से गुजलार हो जाएंगे। -राजू लवानियां-अध्यक्ष सराफा संगठन, टूंडला
एनडीए सरकार की तीसरे कार्यकाल का यह बजट बेहद सराहनीय है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। खासकर मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया है। इससे मंहगाई दर घटेगी तथा खुशहाली आएगी। -आलोक उपाध्याय-व्यापारी, टूंडला
वित्तमंत्री के बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोबाइल व चार्जर आदि के सस्ते होने से बाजार में उछाल आएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स चीजे सस्ते होने से आम लोगों के बजट की होंगी। यह व्यापारियों व ग्राहकों दोनों के लिए अच्छी बात है। -संजय पचौरी-इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी, टूंडला
जिस प्रकार विश्व में युद्ध के हालात हैं, उसको देखते हुए सरकार के इस बजट में रक्षा बजट में अधिक बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि आज भारत स्वयं के हथियार बनाते हुए विश्व में बेहद मजबूत है। बजट पर सैनिकों के लिए कुछ और होता तो अधिक अच्छा होता। -रि. कर्नल सुरेश धाकरे, टूंडला
बजट में शिक्षा पर वित्तमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। जहां छोटे बच्चों की शिक्षा सुधार के लिए प्रयास किए हैं। वहीं उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को एजूकेशन लोन में छूट देने की बात कही गई है। इससे पैसे के अभाव में पढ़ने वाले बच्चों को राहत मिलेगी। -प्रतिष्ठा शर्मा-शिक्षिका, टूंडला
किसानों का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया गया है। नई तकनीकी से किसानों को बेहद लाभ मिलेगा। बजट से किसान खुशहाल होगा। -सतीश उपाध्याय-किसान लतुर्रा, टूंडला
बजट में महिला सशक्तीकरण पर खासा जोर दिया गया है। महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें उद्यमिता व लखपति दीदी जैसे योजनाओं से मजबूत किया जाएगा। महिलाएं आगे बढ़ेगी तो उन्हें हर जगह सम्मान भी मिलेगा। -नीता श्रोतिया-समाज सेविका, टूंडला
बजट में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाने की कोई चर्चा नहीं की गई। अगर डीजल-पेट्रोल इसके अंतर्गत आता हो सस्ता होता, जिससे मंहगाई दर में कमी आती। रसोई गैसे पर को भी सस्ता नहीं किया गया है। -पारस उपाध्याय-युवा, टूंडला
वित्तमंत्री ने एमएसएमई के लिए लोन गारंटी योजना लाए जाने का भी एलान किया है। जिसमें 100 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए गारंटी की जरुरत नहीं होने पर व्यापारियों ने ख़ुशी जाहिर की है। इस बजट से व्यापारियों को खासा लाभ मिलेगा है। -नरेंद्र कटियार-व्यापारी, टूंडला
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों के लिए नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। जो आज की जरूरत है। बजट में किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर कही गई बात से किसान खुश है। -पुष्पेन्द्र उपाध्याय-किसान, टूंडला
बजट में युवाओं के लिए एजुकेशन लोन में छूट व मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये होने से और मोबाइल फ़ोन सस्ता होने पर युवाओं में जोश भर गया है। यय बजट युवाओं के हित के लिए ख़ास है। -विवेक सारस्वत-युवा, टूंडला
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में पीएम सूर्य घर बिजली योजना से एक करोड़ घरों को रोशन करना अच्छी बात है। वहीं एक करोड़ सोलर ऊर्जा के पैनल देने की बात गरीबों के हिल की बात है, जो बेहद सराहनीय है। -भगवत स्वरूप कटियार-समजासेवी, टूंडला
बजट में किसानों और कृषि क्षेत्र के 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हालांकि बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी और एमएसपी को लेकर कोई घोषणा न होने पर थोड़ी निराशा जरुर है। -देवकरन दिलावर-किसान, टूंडला
करोड़ों युवा डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं। उनकी सरकारी नौकरी के लिए कोई चर्चा नहीं की गई है। सेना, पुलिस में भर्ती की कोई चर्चा नहीं की गई है। इससे युवा वर्ग बजट से खासा निराश है। बजट के माध्यम से बंद सरकारी नौकरियों के दरबाजे खोलने चाहिए थे। -अभिषक यादव-युवा, टूंडला