फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्मेलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को दिनभर तैयारी की गई। आयोजन स्थल पर 15 हजार लोगों के बैठने के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। महासम्मेलन में श्रीलंका, नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से बौद्ध भिक्षु भाग लेंगे। संयोजक बीडी देशमुख ने बताया कि महासम्मेलन में 15 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

देश के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की संख्या पांच हजार से अधिक होगी। जबकि शहरी क्षेत्र से करीब दस लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। गैर जिलों के साथ अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए आशीर्वाद पैलेस में व्यवस्था की गई है। संयोजक मंडल के डॉ. ज्ञान सिंह, देवानंद गौतम, मुंशीलाल, शैलेंद्र शैली, मुरारीलाल, डॉ. बारेलाल आंनद, केपी सिंह बौद्ध ने कहा कि कार्यक्रम भव्य होगा।
भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण आज
बौद्ध भिक्षु भ्रमण एवं धम्म संदेश यात्रा सुबह आठ बजे हिमांयुपुर स्थित भदंत अचितानंद बुद्ध विहार से शुरू होगी। यात्रा भीमनगर, पुरुषोत्तमनगर, सदर बाजार, मोहल्ल्ला गंज, सरक्यूलर रोड से करुणा बुद्ध विहार, मोहम्मदपुर, शीतल खां रोड, नगला बरी बाईपास, ज्ञानोदय बुद्ध विहार, बौद्ध नगर से रतनपुंज बुद्ध विहार पर पहुंचकर समाप्त होगी। सुबह 11 बजे भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। दोपहर एक से शाम छह बजे तक धम्म सम्मेलन का आयोजन होगा व सात बजे से रात दस बजे तक संगीत एवं गायन कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें