फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रेस्टोरेंट पर प्रेमी संग जन्मदिन मना रही थी प्रेमिका, पहुंच गए उसके भाई; रंगे हाथ पकड़ा...फिर जो किया

Thu, 25 Jul 2024 08:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रेमिका रेस्टोरेंट में प्रेमी संग जन्मदिन मना रही थी। इसके भाइयों को पता लगा तो वह भी पहुंच गए। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। प्रेमी को जमकर पीटा।
विज्ञापन
lover/couple demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रेस्टोरेंट में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए प्रेमी को प्रेमिका के भाइयों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया तथा थाने ले आई। पुलिस ने तीनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र के निकुंज कॉलोनी का है। यहां बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आया था। उनके रेस्टोरेंट में होने की जानकारी युवती के भाइयों को मिल गई। इस पर वह वहां पहुंच गए। युवती के भाइयों ने युवक को पकड़ लिया और पीटने लगे। मारपीट होने के बीच युवती भाइयों से बचकर वहां से भाग गई।

रेस्टोरेंट के बाहर युवक के साथ मारपीट होते देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि झगड़ा कर रहे तीनों युवकों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें