फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की पड़ी गई थी जमीन पर गंदी नजर: छोटे भाई की गई याददाश्त तो जेठ ने ली भाभी की जान, कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 03 Oct 2026 09:56 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।

सार

सोनी के जेठ नेपाल सिंह की नीयत अपने छोटे भाई के हिस्से की 9 बीघा जमीन पर खराब हो गई थी। वह सोनी को खेत पर जाने से रोकता था और उसके चरित्र पर बेबुनियाद सवाल उठाकर मानसिक उत्पीड़न करता था। नेपाल सिंह अच्छी तरह जानता था कि जब तक सोनी जिंदा है वह 9 बीघा जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन
मृतक सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फिरोजाबाद स्थित थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम कौरारी खेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुई सोनी (38) पत्नी संदीप की निर्मम हत्या में जमीन हड़पने की बदनीयत सामने आई है। मृतका के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जेठ नेपाल सिंह की नजर भाई के हिस्से की 9 बीघा जमीन पर थी। इसी संपत्ति को हड़पने के लिए आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 

छोटे भाई की गई याददाश्त, बड़े की नजर जमीन पर पड़ गई
सोनी के भाई अमृतलाल निवासी सैफई (इटावा) ने बताया कि वर्ष 1998 में सोनी की शादी संदीप के साथ हुई थी। विवाह के पांच वर्षों तक संतान न होने पर दंपती ने एक बच्ची को गोद लिया था। जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही दिल्ली में संपन्न कराई गई थी। इसके बाद दंपती का एक 13 वर्षीय बेटा हुआ जो फिलहाल अपनी ननिहाल में रहता है। करीब दो वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में सोनी के पति संदीप की याददाश्त चली गई थी। इसके बाद से सोनी ही खेती कर पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

सिर पर किए कई वार
अमृतलाल ने आरोप लगाया कि सोनी के जेठ नेपाल सिंह की नीयत अपने छोटे भाई के हिस्से की 9 बीघा जमीन पर खराब हो गई थी। वह सोनी को खेत पर जाने से रोकता था और उसके चरित्र पर बेबुनियाद सवाल उठाकर मानसिक उत्पीड़न करता था। नेपाल सिंह अच्छी तरह जानता था कि जब तक सोनी जिंदा है वह 9 बीघा जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। इसी रंजिश में शुक्रवार देर शाम जब सोनी खेत से घास लेने गई तब नहर के पास आरोपी जेठ ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई जानलेवा वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
आरोपी जेठ नेपाल सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी जेठ फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। -चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें