फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीजा ने साली से निकाह कर कराया गर्भपात, केस दर्ज

Fri, 16 Feb 2024 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा ने साली से निकाह कर कराया गर्भपात, केस दर्ज
विज्ञापन

- विवाहिता को घर से निकाला, शरणदाता ने छीने आभूषण


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जीजा ने साली से निकाह करने के बाद अपनी बहन के साथ मिलकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता को पास के ही एक परिवार ने शरण दी। लेकिन कुछ दिन भी शरणदाता ने भी उसके आभूषण छीन लिए। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना भरथना के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा फिरोज अली निवासी उरैंग थाना बकेवर जनपद इटावा ने उसकी बहन की मौत के बाद मई 2020 में उससे निकाह कर लिया था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति ने अपनी बहन (ननद) शहनाज बेगम निवासी शिकोहाबाद के साथ मिलकर घर पर ही एक वर्ष पूर्व उसका गर्भपात करा दिया और पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता स्टेशन रोड निवासी परिचित सन्नो व सुल्ताना के पास रहने लगी थी। आरोप है कि कुछ समय बाद सन्नो ने पीड़िता के आभूषण छीन लिए और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति फिरोज अली, ननद शहनाज बेगम, सन्नो एवं सुल्ताना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें