फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन को लेने आए भाई को देख बाैखला गया जीजा...कुल्हाड़ी से बोला हमला, पीट-पीटकर मार डाला; पिता भी घायल

Thu, 18 Sep 2025 12:47 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन को ससुराल से लेने पहुंचे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ससुरालियों ने साथ गए पिता को भी लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पिता के साथ बहन को लेने उसके ससुराल गए युवक की ससुरालियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर बसई मुहम्मदपुर के गांव अलादीपुरा में हुई। मृतक 35 वर्षीय मुकेश आगरा के पिनाहट का रहने वाला था। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के चचिया रोड निवासी सियाराम ने अपनी बेटी पूरन देवी की शादी अलादीपुरा के ओमकार के साथ की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पिनाहट थाने में भी दर्ज की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और पूरन वापस ससुराल लौट चली गई थी।

 
Trending Videos

मंगलवार को सियाराम अपने बेटे मुकेश के साथ बाइक से पूरन को लेने अलादीपुरा गए थे। वहां बातचीत के दौरान फिर से विवाद शुरू हो गया। सियाराम का आरोप है कि ससुराल पक्ष पूरन को वापस भेजने को तैयार नहीं था। इसी दाैरान गुस्से में बेटी के पति ओमकार, ससुर कमल सिंह, सास मीरा देवी, देवर रामअवतार, अशोक और सुखराम ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।

 

हमले में बेटी पूरन देवी, वह खुद और बेटा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस आई तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां से उनके बेटे मुकेश को आगरा रेफर किया गया। आगरा में बुधवार को उपचार के दौरान मुकेश की मृत्यु हो गई।

 
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सियाराम के बेटे चोब सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें अब हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

ये भी पढ़ें-Ram Barat: 125 झांकियां, दर्जनों अखाड़े, झूमते श्रद्धालु...भव्यता के साथ निकली श्रीराम बरात; देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें