फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 07 Dec 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार को जलेसर रोड चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया गया। नगर निगम कर्मचारियों ने फर्नीचर और खोखे जब्त कर लिए। ढाबा संचालकों की भट्ठियां तोड़ दी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अभियान शुरू होते ही दुकानदार अपना सामान उठाकर भागते नजर आए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जलेसर रोड पर पूर्व में दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होते ही दुकानदारों ने पुन: ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम ने सोमवार दोपहर जलेसर रोड चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे से सख्ती से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। नगर निगम कर्मचारियों ने फर्नीचर और खोखे जब्त कर लिए। ओवरब्रिज के नीचे ढाबा संचालकों द्वारा काफी अतिक्रमण किया गया था। ढाबा संचालकों की भट्ठियां तोड़ दी गई। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई से जलेसर रोड पर अफरा-तफरी मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी दुकानदारों को पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। वहीं ऑटो स्टैंड ठेकेदार को पूरे स्थान की बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें