फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर ब्रेक, शहर से गांव तक काम अधूरे

Sat, 18 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिले में अधूरे पड़े कार्य।
विज्ञापन
अधूरे विकास कार्य आमजन के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। कहीं आचार संहिता बाधक हैं ता ेकहीं धनाभाव। पीडब्ल्यूडी विभाग 350 किमी लंबी सड़कों के सुधार का काम मौसम के कारण कराने में असमर्थ है। अब तक विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए 80 करोड़ रुपया जिले को आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम विगत दिनों विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता में हुआ। शहर की बात करें तो पुराना फायरब्रिगेड कार्यालय से मोनार्क होटल तक सर्विस रोड का हाल खराब है। गहरे गड्ढे, उखड़ी गिट्टी हर किसी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सुभाष तिराहे से नगर निगम कार्यालय तक बेहतर निर्माण के भरोसे पर उखाड़ा गया पक्का फुटपाथ आज तक नहीं बन सका है। दुकानदार सवाल करते हैं कि जब बनाने के लिए पैसा नहीं था तो फुटपाथ क्यों उखड़वाया गया। ठेकेदार ने आधा अधूरा बनाने के बाद सुधि नहीं ली। हिमायूंपुर से नगला पचिया की ओर जाने वाले नाला निर्माण अधूरा है। जलेसर रोड और बंबा चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम अधूरा है। नई आबादी क्षेत्र में अधूरे काम पूरे नहीं हुए है। लोहिया गांव में कई गलियां सीसीयुक्त नहीं बन सकीं। पीडब्ल्यूडी विभाग को 350 किलोमीटर जिले की सड़कों के सुधार के लिए 80 करोड़ रुपया ही मिला है। हालांकि विभाग ने सर्दी के मौसम के कारण काम शुरू नहीं कराया। लोहिया आवास का काम दूसरी किश्त की धनराशि के कारण रुका है। शिकोहाबाद मैनपुरी मार्ग और शिकोहाबाद एटा मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी प्रशासनिक मशीनरी के चुनाव में व्यस्त होने के कारण काम रुका है।

बोले दुकानदार....
बनवाना नहीं था तो क्यों उखड़वाया फुटपाथ
- बस स्टैंड पर दुकान करने वाले जगदीश प्रसाद ने कहा कि छह माह पूर्व पक्के फुटपाथ को निगम ठेकेदार ने उखड़वा दिया। इसके बाद आज तक नहीं बनाया गया। दुकानों पर ग्राहक नहीं आते। निगम ने कोई सुनवाई नहीं की। सबसे अधिक दिक्कत दुकानदारों को है। वहीं राहुल अग्रवाल का कहना है कि फुटपाथ बनाना ही नहीं था तो फिर ठेकेदार से खुदवाया ही क्यों गया? पूरा फुटपाथ सीमेंटेड था। निगम के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उखड़ा फुटपाथ हम दुकानदारों के लिए दिक्कत बन गया है।
विज्ञापन


पांच वर्ष से ही गिट्टी में उछलने को विवश ग्रामीण
नारखी। चौदह किलोमीटर लंबा नारखी-पचोखरा मार्ग के निर्माण की सुध पिछले पांच वर्षों में नहीं ली गई। सड़क खुदवा दी गई लेकिन बनवाई नहीं गई। उखड़ती गिट्टी किसानों और ग्रामीणों के लिए मुसाबत बनी हुई है। नारखी से पचोखरा और आगरा जाने वाले ग्रामीणों को खासी दिक्कत होती है।


गिट्टी डालकर छोड़ दी अधूरी सड़कें
खैरगढ़। खैरगढ़ क्षेत्र की कई सड़कें अधूरी हैं। गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए है। कनवारा से बुदरई तीन किलोमीटर लंबा मार्ग और खैरगढ़ से सांखिनी मार्ग, खैरगढ़ से लालई और खैरगढ़ से जरौली मार्र्ग, काली मंदिर शेखपुरा मार्ग की हालत खराब है। हाथवंत में जलभराव के कारण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को खासी परेशानी होती है।

मई गदोखर मार्ग गिट्टी डालकर छोड़ा
सिरसागंज (ब्यूरो)। कठफोरी से लेकर मई गदोखर तक आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण अधूरा है। विभाग ने सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। चार माह पूर्व गिट्टी डाली गई तो ग्रामीण खुश हो गए। हालांकि गिट्टी कुटाई के बाद मार्ग निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया। कठफोरी निवासी ज्ञान सिंह और रमेशचंद्र का कहना है आवागमन में खासी दिक्कत होती है। दूध लेने को गांव में जाए तो बाइक ही फंस जाती है। स्कूली बच्चे परेशान रहते हैं।

नहीं बना एका वसुंधरा मार्ग
एका (ब्यूरो)। एका-वसुंधरा मार्ग की हालत काफी खस्ता है। करीब एक वर्ष से खराब मार्ग को सुधारने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। इसके कारण व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। व्यापारी खुद ही चंदा देकर मार्ग पर गिट्टी डलवाने को विवश हैं।

एका-मुस्तफाबाद मार्ग का चौड़ीकरण रुका
जसराना (ब्यूरो)। विकास कार्यों के करोड़ों के टेंडर जारी हुए लेकिन विकास कार्य परवान नहीं चढ़ सके। अधूरे निर्माण कार्य जनता के लिए मुसीबत बनने लगे। एका से मुस्तफाबाद मार्ग के चौड़ीकरण नहीं हुआ। 15 करोड़ की लागत से बनना था लेकिन अधूरा पड़ा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क के दोनों ओर खोदाई कराकर अधूरा छोड़ दिया। मुस्तफाबाद निवासी निशांत कुमार बोले सड़क बन तो बहुत पहले रही थी लेकिन अब तक बनीं नहीं। अनुरोध कुमार ने कहा कि ये मार्ग व्यस्त है। प्राथमिकता से निर्माण कराना चाहिए।
विज्ञापन


मौसम ठंडा होने के कारण सड़कों की मरम्मत रोका गया था। मौसम में बदलाव होने के बाद सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
संजीव सक्सेना
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी फिरोजाबाद।

इन कार्यों पर भी ब्रेक....
-समाजवादी पेंशन योजना के फार्म ऑनलाइन नहीं होंगे।
-शादी एवं बीमारी अनुदान योजना का काम भी रुका।
-लोहिया एवं पीएम आवास योजना का काम पर ब्रेक।
-जेड़ाझाल परियोजना के तहत नहर खुदाई,पाइप लाइन का काम रुका।
-शहर में सीडब्ल्यूआर,पेयजल टंकी के निर्माण पर ब्रेक।
-जिला योजना के प्रस्ताव भी रुके,मनरेगा योजना का नया बजट नहीं हुआ पास।
-छात्राओं को लैपटॉप वितरण,स्कूलों में बैग वितरण,बच्चों को बर्तन वितरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें