फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। मृतक के गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

तहसील के समीप एटा रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी ईशू 16 पुत्र धीरज चार भाई, बहनों में सबसे बड़ा था। वह बैग की चैन ठीक करने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब ईशू के माता-पिता घर से राशन लेने गए हुए थे। घर पर भाई-बहन ही थे। दोपहर जब माता-पिता घर लौटे तो घर के अंदर चारपाई पर ईशू का शव पड़ा हुआ मिला।
इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। एक युवक पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि उससे कुछ दिन पूर्व ईशू का उससे झगड़ा हुआ था। पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह घर पर ही मौजूद मिला। पुलिस के बुलाने पर वह मौके पर आ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें