फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टेशन रोड पर बोलेरो सवारों ने कांवड़ियों को पीटा

Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
युक्त चिकित्सालय में उपचार करवाते घायल कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कांवड़ में गंगाजल लेकर बटेश्वर जा रहे पिता-पुत्र को बोलेरो सवार युवकों ने स्टेशन रोड पर जमकर पीटा। पुलिस कुछ ही दूरी पर खड़ी तमाशबीन बनी रही। बोलेरोसवार भाग निकले। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना महुआ, गांव भिंडवा निवासी किन्निपाल सिंह (38) अपने पुत्र कृष्णा (18) गांव के लोगों के साथ कछलाघाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर बटेश्वर जा रहा था। किन्नीपाल व उनका पुत्र कृष्णा कावड़ियों की सुरक्षा के लिए बराबर से चल रहे थे। उनकी कांवड़ स्टेशन रोड नहर पुल के समीप पहुंच ही थी। तभी पीछे से बोलेरो सवार ने कृष्णा को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान उसके पिता किन्नीपाल ने बोलेरो सवार युवकों को रोका। उसमें से उतरे तीन-चार युवकों ने लाठी-डंडों से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिक्तिसालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बोलेरो सवार भी कांवड़िये थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।








कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात थी

घायल पिता-पुत्र का आरोप है कि घटना के दौरान कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी तैनात थी। वह मारपीट के दौरान तमाशबीन बनी रही। आरोप है कि घायल कृष्णा ने खुद पुलिस से मामले शिकायत की। बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की भी जहमत नहीं उठाई। आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें