फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में अभद्रता

Mon, 28 Jul 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना: कोतवाली जसराना में मौजूद राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल
विज्ञापन
जसराना। थाना पुलिस के साथ सरकारी जमीन को खाली कराने गई राजस्व टीम के साथ आरोपियों ने अभद्रता कर दी। अभद्रता करने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। जमीन को लेकर एसडीएम जसराना के न्यायालय में मामला चल रहा था, जो खारिज हो गया था।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव उमेश चंद्र पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। उमेश चंद्र के पिता रंगीलाल ने 2019 में एसडीएम जसराना के न्यायालय में जमीन को अपनी बताकर सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने के लिए वाद दायर किया था। तभी से न्यायालय में वाद विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा वाद को सात अप्रैल 2025 को खारिज कर दिया गया। वाद खारिज होने के बाद तहसील शिकोहाबाद में तैनात कानूनगो एवं लेखपाल को जमीन खाली कराने के लिए निर्देश दिया। रविवार को थाना जसराना पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा एवं लेखपाल पूनम जमीन को खाली कराने पहुंचे।
जमीन को खाली कराते समय उमेश चंद्र के साथ एक अन्य वीरेश ने राजस्व टीम का विरोध करना शुरु कर दिया। आरोप है कि राजस्व टीम के साथ पुलिस के सामने आरोपियों ने अभद्रता करना शुरु कर दिया। अभद्रता करने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जानकारी देते हुए राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि न्यायालय द्वारा वाद खारिज होने पर शनिवार को जमीन को खाली करने को कहा था। लेकिन रविवार को खाली कराने गए तो अभद्रता कर दी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं आरोपी पक्ष ने कहा उन्होंने मामले को अपर आयुक्त के यहां उठाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने कहा दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। किसी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें