फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल गई छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला। शव के पास मिली किताब से उसकी पहचान हुई। परिजन ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बड़ी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर गवाह होने के कारण छात्रा की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान शिवानी (15) निवासी नगला श्रोती थाना मटसैना के रूप में हुई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी शिकोहाबाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव के पास मिली किताब पर लिखे नाम के आधार पर छात्रा की पहचान हुई, जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। पिता भीकम सिंह ने बताया कि शिवानी शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बड़ी बेटी ज्योति के ससुराल पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते शिवानी की हत्या की है।
पिता ने आरोप लगाया उनकी बड़ी बेटी ज्योति के पति अर्जुन निवासी रसीदपुर कनेटा की 15 जून को ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। 17 जून को जिला अस्पताल में शव की शिनाख्त हुई। पति की मौत के बाद ज्योति के ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उस समय शिवानी भी मौके पर मौजूद थी। इस मामले में 22 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें शिवानी गवाह थी। आरोप है कि इसी वजह से उनकी बेटी को निशाना बनाया गया। शिवानी दो बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी और कक्षा 10 की छात्रा थी। पिता राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी बहन ज्योति की ढाई साल की एक बेटी है और वह सात माह की गर्भवती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें