फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन के घर से लौट रहे किसान का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 08 Jul 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बबूलगढ़ी  में किसान का शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करते सीओ जलेसर ज
विज्ञापन
जलेसर। बहन के घर से गांव लौट रहे एक किसान का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला। शव के गले में गमछा था और कान से खून निकलने के निशान भी थे। परिजन ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बबूलगढ़ी निवासी किसान अशर्फी लाल (75) कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर नगला तल्फी हाथरस गए थे। मंगलवार सुबह वह गांव लौटने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह गांव के बाहर बिजलीघर तिराहे के पास खेत में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सकरौली नित्यानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अशर्फी लाल के बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि उनके पिता गांव में अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आगरा और मथुरा में रहते हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उन्हीं लोगों ने गला दबाकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि शव मिलने के समय गले में गमछा पड़ा था और कान से खून भी निकल रहा था। पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया।




एक साल पहले छोटे भाई की भी मिली थी खेत में लाश
राजकुमार ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उनके छोटे भाई उमेश का शव भी इसी तरह खेत में मिला था। उस मामले में भी गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में आरोप सिद्ध नहीं हो सके थे। अब पिता की मौत के बाद परिजन ने दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें