फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव

Wed, 08 Jul 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरित करते हुए विधायक सत्यपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील के सभागार में बुधवार को पुस्तक वितरण समारोह हुआ। शुभारंभ करते हुए विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। समारोह में 6 से 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें निशुल्क वितरित की गईं।
विज्ञापन


विधायक ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। बीईओ विनोद कुमार ने कहा विभाग का लक्ष्य प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पुस्तकें पहुंचाना है। जैथरा के बीईओ मुकेश कुमार ने कहा स्कूल चलो अभियान से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है। समारोह में काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें