फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत में मिला घर से गायब युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 02 May 2025 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
- गले और पैर में फंसे हुए थे तार, घर रुपये लेने जाने की कहकर गया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में घर से गायब युवक का शव करीब 20 घंटे बाद खेत में पड़ा मिला। उसके गले और पैरों में तार फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर परिजन भी आ गए। परिजन ने उसकी हत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना मक्खनपुर के जेबड़ा निवासी धीरज (26) ईंट मंंडी में ट्रैक्टर से ईंट लेकर जाता था। इसी काम से परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह राजा का ताल नवाब चौराहे पर दो युवकों से रुपये लेने के गया था। उसके बाद से वह लापता था। परिजन ने उससे संपर्क का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर उसका शव दक्षिण क्षेत्र के लालऊ स्थित खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला विनीत कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के भाई नीलेश का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि लालऊ स्थित खेत पर युवक का शव पड़ा मिला है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें