युवक मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं लाैटा। शनिवार को बदबू आने पर ग्रामीणों ने खंडहरनुमा घर के अंदर जाकर देखा तो युवक को शव फंदे से लटका था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर क्षेत्र में घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक खंडहर मकान में शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक 20 नवंबर को घर से निकला था और कई दिन पहले आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुजातनगर निवासी 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ नेरा पुत्र भूरी सिंह अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। काम के सिलसिले में वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता था। 20 नवंबर को घर से मजदूरी के लिए निकला था। शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित खंडहरनुमा घर से बदबू आने पर गांव के लोगों ने भीतर जाकर देखा, तो वहां पंखे के कुंदे पर हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक ने कई दिन पहले आत्महत्या की है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।