फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर में उतराते मिले महिला-युवक के शव, दुपट्टे से बंधे थे हाथ

Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र लोधी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नगला प्रभु के पास शुक्रवार शाम नहर में एक युवक और एक विवाहिता का शव उतराता हुआ मिला। दोनों के हाथ एक दुपट्टे से बंधे हुए थे। युवक वह एटा के अवागढ़ का रहने वाला था। महिला शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर की थी। प्रेम प्रसंग में एक साथ आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृत युवक की शिनाख्त एटा के थाना अवागढ़ ग्राम सहनवा निवासी जितेंद्र लोधी (25) के तौर पर हुई है। वहीं, महिला की शिनाख्त 30 वर्षीय फूलनदेवी पत्नी उदयवीर के तौर पर हुई है। उसका मायका शिकोहाबाद के मोहिनीपुर गांव में और ससुराल जसराना के नगला फकीरा में है। युवक की जेब से मिले पहचान पत्र व मोबाइल के जरिये परिजन से संपर्क किया गया। इस पर उसका भाई रोहित व अन्य परिजन आए। रोहित ने परिजन को बताया कि जितेंद्र नागपुर में काम करता था। 17 जून की सुबह 8 बजे वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था। दिन में कई बार मोबाइल पर बातचीत भी हुई। लेकिन शाम को जितेंद्र का मोबाइल बंद जाने लगा। परिजन अनहोनी की आशंका में लगातार उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला के पैरों में बिछिया मिले, जिससे साफ हुआ कि वह शादीशुदा थी। दोनों के हाथ जिस तरह एक ही दुपट्टे से कसकर बांधे गए थे, वह साफ इशारा करता है कि दोनों मरने के बाद भी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला शादीशुदा होने के कारण दोनों का साथ रहना मुमकिन नहीं था, इसलिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला का पति ट्रक चालक है। वह बाहर है। उसको सूचना दे दी है। हालांकि देर रात तक महिला के मायके व ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंच सका।

पोस्टमार्टम हाउस पर चीख-पुकार, शिनाख्त में जुटी पुलिस
शव मिलने की पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन पहले शिकोहाबाद और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जितेंद्र का शव देख घर में कोहराम मच गया है। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि जितेंद्र के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल्स क्या थी और वह महिला के संपर्क में कब से था। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें