सदर बाजार स्थित बर्तन बाली गली में सजी बर्तनों की दुकानें
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 25 अक्तूबर को धनतेरस है और इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। धनतेरस पर सोने-चांदी के साथ-साथ लोग स्टील आदि के बर्तनों की खरीद करते हैं। हालांकि इस बार बाजार के बदले ट्रेंड के बीच नई-नई डिजाइनों में तांबे के बर्तन आए हैं। स्टील के साथ-साथ तांबे के बर्तन सेट दुकानों पर नजर आने लगे हैं।
बर्तन कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की तुलना में पीतल पर 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है वहीं तांबा 50 रुपये गिरा है। इस बार मद्रासी बर्तनों के साथ तांबे और स्टील के बर्तनों की मांग अधिक है। इन बर्तनों का लुक आम बर्तनों के से अलग है। इस बार स्टील के बर्तनों के दामों में बढोत्तरी नहीं हुई है। तांबे के बर्तनों की डिमांड भी बढ़ रही है इस लिए तांबे के बर्तन भी बाजार में हैं।
कमल की फूल के डिजाइन के दीपक
बर्तन व्यापारियों ने बताया कि इस बार एक से एक बढ़िया डिजाइन के दीपक आए हैं। दीपावली पूजन में कमल के फूल का महत्व होता है और फूल के डिजाइन में भी दीपक हैं। धनतेरस को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है।