फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पान-मसाला, सिगरेट की कालाबाजारी

Tue, 17 Feb 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- थोक विक्रेताओं ने गोदामों में रोका माल, अधिक दामों पर की सप्लाई
विज्ञापन


शिकोहाबाद। तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद नगर में पान-मसाला और सिगरेट के दाम अभी से बढ़ गए हैं। थोक विक्रेताओं ने माल की कालाबाजारी करने के लिए अभी से रोक लिया है। जिसके चलते अब छोटे दुकानदारों को पुराने रेट का माल अधिक दामों पर मुनाफाखोरी करते हुए बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


तंबाकू उत्पादों पर नई दरें अभी लागू नहीं हुई हैं, लेकिन नगर के सिगरेट और पान-मसाले के थोक विक्रेताओं ने इसे मुनाफाखोरी का अचूक हथियार बना लिया है। उन्होंने पुरानी रेट के माल को गोदामों में स्टॉक कर लिया है। जिससे अब नगर के बाजार में छोटे दुकानदारों के पास माल खत्म हो गया है। जिससे तंबाकू उत्पादों के शौकीन लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि जिन दुकानों पर पान-मसाला एवं सिगरेट मिल रहे हैं, वह भी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर मजबूरन बेच रहे हैं। नगर के बड़ा बाजार स्थित सिगरेट के एक थोक विक्रेता की मनमानी से नगर के सभी दुकानदार परेशान हैं। छोटे दुकानदारों एवं तंबाकू उत्पादों के शौकीनों ने एसडीएम शिकोहाबाद से सिगरेट-गुटखा थोक विक्रेताओं के गोदामों में स्टॉक की जांच कर मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि हम कल इस मामले की जांच करेंगे। अगर कोई भी थोक विक्रेता कालाबाजारी करता है या फिर स्टॉक रोककर रखता हुआ मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें