फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 15 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक हरिओम यादव और अजीम भाई सहित 28 को मिली राहत, कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Mon, 16 Feb 2026 10:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पूर्व विधायक हरिओम यादव के नेतृत्व में लगभग 150 लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस का आरोप था कि मुख्यालय के पास थाना मटसैना क्षेत्र में पूर्व विधायक ने बस रुकवाकर पुलिस बल के साथ हाथापाई और अभद्रता की। 
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 15 साल पहले धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के मामले में पूर्व विधायक हरिओम यादव सहित सभी 28 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त किया है। सोमवार को यह फैसला सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए डॉ. निधि यादव की अदालत ने सुनाया। मुकदमे में उस वक्त सपा नेता शामिल थे, जिनमें से कई अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन


मामला 7 मार्च 2011 का है। शिकोहाबाद में तत्कालीन सरकार के विरोध में पूर्व विधायक हरिओम यादव के नेतृत्व में लगभग 150 लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और उन्हें बस में बैठाकर दबरई स्थित मुख्यालय ला रही थी। पुलिस का आरोप था कि मुख्यालय के पास थाना मटसैना क्षेत्र में पूर्व विधायक ने बस रुकवाकर पुलिस बल के साथ हाथापाई और अभद्रता की। 

पुलिस ने इस मामले में हरिओम यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने पूर्व विधायक हरिओम यादव, अजीम भाई, अनुजेश प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, गणेश कुमार, तेजपाल सिंह सहित सभी 28 नामजद आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


इनको मिली राहत
हरिओम यादव, प्रदीप कुमार, गणेश कुमार, तेजपाल सिंह, विकास, रजनीश कुमार, फौरन सिंह, दिवस उर्फ दीपा, मनोज कुमार, मुस्तकीम, रामरतन, भूपेन्द्र कुमार, चन्द्रकान्त, अजीम भाई, मनोज कुमार गुप्ता, मकरन्द सिंह, सोनवीर, अनुजेश प्रताप सिंह, आदेश, अवधेश, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, ऋषि कुमार, रामनरेश, भूपेन्द्र, बालिस्टर, शैलेंद्र कुमार एवं तेजपाल।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें